ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल

Home / politics / ‘ED-CBI लालू परिवार के लिए गहना के समान.. इन्हें शर्म भी नहीं आती’...

‘ED-CBI लालू परिवार के लिए गहना के समान.. इन्हें शर्म भी नहीं आती’ सम्राट बोले- जिस वर्ग में जन्में उसी का चारा खा गए

24-Dec-2023 02:38 PM

By First Bihar

PATNA: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में ईडी ने पिछले दिनों तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके बेटे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। तेजस्वी ने तो ईडी से अगला डेट मांगकर किनारा कर लिया लेकिन अब आगामी 27 दिसंबर को लालू प्रसाद को ईडी के समक्ष हाजिरी लगानी है। इसको लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर तीखा हमला बोला है।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि ईडी और सीबीआई लालू प्रसाद के परिवार के लिए गहना हैं। जो भ्रष्टाचारी हैं और जिन्होंने बिहार को लूटने का काम किया है । बिहार के बच्चों के भविष्य को खराब करके रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने का काम किया हैं। यह लोग लुटेरे हैं और बिहार को लूटकर अपना तिजोरी भरने का काम किया है। इन लोगों को शर्म नहीं आ सकती है किसी तरह का नोटिस दीजिए यह लोग बड़े मजे से रहते हैं। 


उन्होंने कहा कि याद कीजिए लालू का वह दौर जब उन्हें गिरफ्तार किया गया था, तब भी लालू प्रसाद हंसते हुए जेल जा रहे थे क्योंकि चारा चोरी का उनको कभी दुख नहीं हुआ। जिस वर्ग में जन्म लिए उसी वर्ग का चारा खा गए। बता दें कि लैंड फॉर जॉब स्कैम में ईडी की गिरफ्त में आए कारोबारी अमित कात्याल ने नए खुलासे किए हैं। जिसके बाद ईडी ने लालू और तेजस्वी को पूछताछ के लिए समन जारी किया। तेजस्वी ने तो अगली डेट मांगकर किनारा कर लिया लेकिन आगामी 27 दिसंबर को लालू प्रसाद को ईडी के सामने पेश होकर उसके सवालों का जवाब देना है।