ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / politics / बिहार चुनाव : दूसरी चरण की वोटिंग के दौरान PM मोदी की जनसभा,...

बिहार चुनाव : दूसरी चरण की वोटिंग के दौरान PM मोदी की जनसभा, दो रैलियों को करेंगे संबोधित

03-Nov-2020 05:47 AM

PATNA : बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से आज चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुल दो रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार चुनाव में यह अंतिम दौरा होगा। पीएम की दोनों सहेलियां सीमांचल के इलाके में होंगी। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहरसा में पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और दूसरी रैली अररिया के फारबिसगंज में होगी। वह एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। प्रधानमंत्री सहरसा के पटेल मैदान में रैली को संबोधित करेंगे और इस रैली के दौरान बीजेपी के 2 और जेडीयू के 8 उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। पीएम की इस रैली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री की दूसरी रैली अररिया के फारबिसगंज में होगी। फारबिसगंज हवाई अड्डे में इस रैली के दौरान प्रधानमंत्री बीजेपी के 12 और जेडीयू के 12 उम्मीदवारों के साथ-साथ वीआईपी के 2 उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इस रैली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के साथ-साथ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और जेडीयू सांसद ललन सिंह भी मौजूद रहेंगे। 


7 नवंबर को तीसरे चरण के दौरान कुल 78 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है जिसमें सीमांचल का पूरा इलाका शामिल है। प्रधानमंत्री का चुनाव प्रचार अंतिम होगा और सीमांचल में वह आतंकवाद के साथ-साथ अन्य मुद्दों की चर्चा कर सकते हैं।