Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
23-Dec-2023 10:27 PM
By First Bihar
DESK: DMK नेता दयानिधि मारन का विवादित बयान सामने आया है। जिसमें वे यूपी और बिहार के रहने वाले लोगों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दयानिधि ने कहा है कि यूपी और बिहार के लोग तमिलनाडु में आकर टॉयलेट साफ करते हैं। हिन्दी बोलने वाले ये लोग यहां आकर यह काम करते हैं।
मारन ने यह भी कहा कि यूपी बिहार के लोग तमिननाडु में कंस्ट्रक्शन से जुड़े छोटे-मोटे काम करते हैं। मारन के इस बिगड़े बोल से बवाल मच गया है। मारन के वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से यह पूछा है कि मारन के इस बयान पर उनका क्या कहना है?
बता दें कि तमिलनाडु की डीएमके INDIA गठबंधन में शामिल है। इस गठबंधन में नीतीश कुमार की जेडीयू और अखिलेश यादव का समाजवादी पार्टी भी शामिल है। इसके बावजूद उनके ही गठबंधन के नेता बिहार और यूपी के लोगों को निशाना बना रहे हैं। इन्हें शौचालय साफ करने वाला बता रहे हैं। इस तरह का बयान का आना काफी गंभीर बात है। मारन का निशाना हिन्दी भाषी बिहार और यूपी के लोगों पर है।
मारन के इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि "डीएमके सांसद दयानिधि मारन का कहना है कि यूपी/बिहार के हिंदी भाषी लोग तमिलनाडु आते हैं और सड़कें और शौचालय साफ करते हैं। क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव हिंदी भाषी लोगों पर अपने गठबंधन सहयोगी की राय से सहमत हैं? उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि DMK और I.N.D.I गठबंधन को हिंदी भाषी बिहारी भाइयों और बहनों से इतनी नफरत क्यों है?
डीएमके सांसद दयानिधि मारन का कहना है कि यूपी/बिहार के हिंदी भाषी लोग तमिलनाडु आते हैं और सड़कें और शौचालय साफ करते हैं।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) December 23, 2023
क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव हिंदी भाषी लोगों पर अपने गठबंधन सहयोगी की राय से सहमत हैं? उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि DMK और I.N.D.I गठबंधन… pic.twitter.com/yFRCYK7fXi