Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
30-May-2025 08:14 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा को मात्र चुनावी यात्रा बताते हुए कहा कि इससे बिहार का कोई भला नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि पीएम ने बिक्रमगंज में सभी तरह की बात की लेकिन निषाद आरक्षण को पर कुछ नहीं बोला।
राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने पीएम से सवाल किया कि उन्हें बताना चाहिए कि निषाद आरक्षण कब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे दिनों से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और स्पेशल पैकेज दिए जाने की मांग की जा रही है। किंतु प्रधानमंत्री इसको लेकर भी कुछ नहीं बोले। उन्होंने पूछा कि पीएम मोदी कब इसकी घोषणा करेंगे या ऐसे ही बिहार को छलते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा की सरकार बिहार में 20 साल से है लेकिन आज भी यहां एक कारखाना नहीं लगा। जो रेल कारखाना है वह यूपीए सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि आखिर यह डबल इंजन की सरकार कब बिहार में कारखाने लगाएगी।
देव ज्योति ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी से सार्वजनिक मंच से पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग की थी, लेकिन आज तक इसे भी पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम का यह दौरा सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट बनकर रह गया।