खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
07-Apr-2022 04:39 PM
PATNA : विधान परिषद चुनाव के लिए ज्यादातर सीटों पर नतीजे सामने आ चुके हैं। हालांकि सहरसा सीट पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। पहली वरीयता के आधार पर हार जीत का फैसला नहीं हो पाया है। विपक्षी उम्मीदवारों का आरोप है कि जानबूझकर मतगणना में देरी की जा रही है।
सहरसा में RJD के उम्मीदवार डॉ. अजय सिंह के समर्थक धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि आरजेडी उम्मीदवार को जीत के बावजूद सर्टिफिकेट देने में देरी की जा रही है। इस सीट पर बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू की पत्नी नूतन सिंह उम्मीदवार हैं।
नूतन सिंह पहली वरीयता वाले वोट में पिछड़ गई थीं। राजद प्रत्याशी अजय सिंह को विजयी बताते हुए राजद समर्थकों ने जीत का सर्टिफिकेट देने की मांग करते हुए सहरसा के अम्बेडकर चौक के पास धरना पर बैठ गये।