ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / politics / ‘NDA का विजय रथ नहीं रोक पाएगा टूटा-फूटा जर्जर गठबंधन’ सुशील मोदी बोले-...

‘NDA का विजय रथ नहीं रोक पाएगा टूटा-फूटा जर्जर गठबंधन’ सुशील मोदी बोले- दम है तो RJD की रैली में PM उम्मीदवार घोषित करे

24-Feb-2024 08:01 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जिस इंडी गठबंधन में न नीतीश कुमार हैं, न जयंत चौधरी और न ममता बनर्जी अब तक सीट साझेदारी के लिए तैयार हैं, वह टूटा-फूटा जर्जर गठबंधन संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए का विजय रथ नहीं रोक पाएगा।


सुशील मोदी ने कहा कि राजद 3 मार्च की पटना रैली को लेकर बड़बोले दावे करने से पहले बताये कि क्या ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और शरद पवार उसमें शामिल होने आएंगे? यदि हिम्मत है तो रैली में विपक्ष अपने पीएम-उम्मीदवार की घोषणा करे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली में समझौता हुआ, लेकिन पंजाब में कोई किसी के लिए सीट छोड़ने को तैयार नहीं। महाराष्ट्र में शरद पवार और उद्धव ठाकरे की पार्टियाँ विधिवत टूट चुकी हैं।


उन्होंने कहा कि राजद के राजकुमार लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा रोकने और रामकाज में विघ्न डालने के अपने पिता के जिस कृत्य पर छाती फुला रहे हैं, उसके लिए तो उन्हें राम-भक्तों से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा का रथयात्री भारत-रत्न से विभूषित हुआ और अयोध्या में राम-मंदिर भी बन गया, जबकि रथयात्रा रोकने वाला मुख्यमंत्री चार मामलों में जेल गया, लोकसभा में उसकी पार्टी का कोई सांसद नहीं रहा, राजपाट छिन गया और परिवार के आधा दर्जन लोग घोटालों के अभियुक्त होकर अदालतों के चक्कर काटने लगे। राजद आज भी राम, रामचरितमानस और सनातन धर्म के विरोधियों की पार्टी है। इसकी यात्रा और रैली को जनता का समर्थन नहीं मिलेगा।