ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / politics / कोरोना की बढ़ती संख्या को लेकर मंगल पांडेय की अपील, गाइडलाइन का पालन...

कोरोना की बढ़ती संख्या को लेकर मंगल पांडेय की अपील, गाइडलाइन का पालन करें लोग

19-Mar-2021 01:49 PM

PATNA: कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने चिंता जतायी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का बढ़ना बेहद चिंताजनक है। हालांकि देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा बिहार में स्थिति बेहतर है। मंगल पांडेय ने लोगों से कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बेवजह लोग अपने घरों से ना तो बाहर और ना ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाये। मंगल पांडेय ने कहा कि कोरोना के बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और पदाधिकारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।



मंगल पांडेय ने कहा कि होली के मौके पर सार्वजनिक कार्यक्रम का ना तो आयोजन किया जाए और ना ही लोग ऐसे कार्यक्रम में शामिल हो। पूरे राज्य में करीब 400 एक्टिव केस है हमें यह नहीं भूलना चाहिए की कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसलिए जो गाइडलाइन बनाए गए है उसका सभी पालन करें क्यों की सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है इसलिए वे अस्पताल जाकर कोरोना का टीकाकरण जरूर लें। मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें और सेनिटाइजर का प्रयोग करते हुए कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करें।