Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
27-Aug-2020 07:06 AM
PATNA : कोरोना काल में विधानसभा चुनाव के लिए एक कदम बढ़ाते हुए आयोग ने अब नई तैयारियों को स्वरूप देना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमित वोटर्स भी मतदान कर पाएंगे इसके लिए आयोग गाइडलाइन बना रहा है साथ ही साथ कंटेनमेंट जोन में रहने वाले वोटर्स के लिए अलग से गाइडलाइन तैयार किया जाएगा। आयोग की तैयारियों के मुताबिक अब वैसे वोटर्स जो करना संक्रमित हैं या क्वारंटाइन में रह रहे हैं उन्हें भी बूथ पर जाकर वोट देने की इजाजत होगी।
आयोग ने कहा है कि कोरोना से संक्रमित मरीजों या फिर होम आइसोलेशन या क्वारंटाइन में रह रहे वोटर्स को पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान की सुविधा मिलेगी। आयोग विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसे वोटर्स को पोस्टल बैलट का विकल्प देने की तैयारी में है। आयोग का मानना है कि अगर ऐसे वोटर्स पोस्टल बैलेट के जरिए मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं तो उन्हें यह सुविधा मिलेगी हालांकि अगर मतदान के लिए वह बूथ पर जाना चाहते हैं तो इससे भी मंजूरी दी जाएगी। कोरोना मरीजों को मतदान के लिए अंतिम घंटे में वोट देने की इजाजत होगी।
आयोग ने कहा है कि कोरोना संक्रमित मतदाताओं को बूथ पर जाकर वोट देने की प्रक्रिया स्वास्थ्य पदाधिकारी की देखरेख में पूरी कराई जाएगी और इसके लिए कोरोना से बचाव कि एसओपी का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। मतदान केंद्र पर मतदानकर्मी पीपीई किट का इस्तेमाल करेंगे। आयोग ने कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में वोटिंग के लिए अलग से एक व्यापक गाइडलाइन बनाने की तैयारी की है। इस गाइडलाइन में कोरोना से बचाव करते हुए कैसे मतदान कराया जाए इसको लेकर अस्पष्टता दी जाएगी।