ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / कांग्रेस अध्यक्ष की रेस : मल्लिकार्जुन खड़गे आयेंगे पटना, प्रमोद तिवारी आज से...

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस : मल्लिकार्जुन खड़गे आयेंगे पटना, प्रमोद तिवारी आज से कैंप करेंगे

10-Oct-2022 07:13 AM

PATNA : कांग्रेस पार्टी में लंबे अर्से बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर जो चुनाव हो रहा है उसकी कवायद दिख रही है मल्लिकार्जुन खड़गे इसी सिलसिले में एक 11 अक्टूबर को बिहार दौरे पर होंगे। हालांकि उनके चुनाव प्रभारी और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी आज ही पटना पहुंच रहे हैं। प्रमोद तिवारी पटना पहुंचकर पार्टी के वोटर्स को मलिकार्जुन खड़गे के पक्ष में एकजुट करेंगे इसके लिए उनकी तरफ से संपर्क अभियान चलाया जाएगा।




कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी आज सुबह 11:20 पर पटना पहुंचने वाले हैं। पटना पहुंचने के बाद वह बिहार कांग्रेस के नेताओं से वन टू वन मुलाकात करेंगे। कल यानी मंगलवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के पटना पहुंचने के बाद सुबह 11:30 बजे से सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद 1 बजे उनकी तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी सदाकत आश्रम में ही संबोधित किया जाएगा।




वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। मल्लिकार्जुन खड़गे 11 अक्टूबर को पटना वोट मांगने के लिए आ रहे हैं। पटना में वे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और वोट मांगेंगे। मिली जानकारी के अनुसार अगले पांच दिनों में मल्लिकार्जुन करीब 10 राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनका समर्थन मांगेंगे।