अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
01-Sep-2024 05:51 PM
By First Bihar
DESK: आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 39 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये हो गयी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसकी घोषणा की है। हालांकि अभी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि आज 1 सितंबर से लागू हो गयी।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम में आज से की गयी 39 रूपये की वृद्धि को लेकर कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि फिर चला 'महंगाई मैन' मोदी का चाबुक..कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 39 रुपए महंगा कर दिया गया है...पिछले महीने भी इसके दाम बढ़े थे. सिर्फ 1 महीने में करीब 48 रुपए महंगा हो गया कॉमर्शियल सिलेंडर..अच्छे दिन❓
बता दें कि कोलकाता में पहले 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1764.50 रूपये थी जो अब बढ़कर 1802.50 हो गया है। वही मुंबई में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत पहले 1605 रुपये थी लेकिन आज से इसकी कीमत 1644 रुपये हो गयी है। बात महानगर चेन्नई की करे तो यहां पहले 1817 में कमर्शियल सिलेंडर मिलती थी लेकिन आज से 1855 रुपये में 19 किलो वाला सिलेंडर मिलेगा। राहत की बात है कि फिलहाल अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी नहीं की गयी है।
फिर चला 'महंगाई मैन' मोदी का चाबुक
— Dr Akhilesh Prasad Singh (@akhileshPdsingh) September 1, 2024
• कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 39 रुपए महंगा कर दिया गया है.
पिछले महीने भी इसके दाम बढ़े थे. सिर्फ 1 महीने में करीब 48 रुपए महंगा हो गया कॉमर्शियल सिलेंडर.
अच्छे दिन❓