CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....
28-Mar-2022 11:10 AM
PATNA : बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला का मुद्दा विधानसभा में भी उठा। बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायकों ने सीएम नीतीश पर हुए हमले का सवाल उठाया। राजद विधायक ललित यादव ने यह सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। डीजीपी पूरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं। विपक्ष ने सुरक्षा में चूक मामले पर DGP को हटाने की मांग की।
इस पर अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि यह काफी चिंता वाली बात है। सरकार इस मामले को देख रही है। स्पीकर विजय सिन्हा ने इस गंभीर मुद्दे पर डिप्टी सीएम से सदन में जानकारी देने को कहा। इस डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ जो घटना घटी है वह काफी दुःखद है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को देख रही है। सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। लेकिन सरकार के जवाब के बाद भी विपक्ष शांत नहीं हुआ और देर तक हंगामा करता रहा।
बता दें कि रविवार को बख्तियारपुर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी पं. शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा सुरक्षा घेरा में घुसकर मुख्यमंत्री पर हमले का प्रयास किया गया, जिसे पकड़ लिया गया. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उक्त व्यक्ति का नाम शंकर कुमार वर्मा उर्फ छोटू है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने और उसकी समस्या को समझकर समाधान करने व उसकी चिकित्सा में जरूरी सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है.