BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
30-Oct-2024 02:48 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह पिछले दिनों एक हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैबिनेट मिनिस्टर के घायल होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लेसी सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है।
दरअसल, बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह बीते 26 अक्टूबर को पूर्णिया के जिला स्कूल में उन्नयन क्लास योजना का निरीक्षण करने गई थीं। निरीक्षण के दौरान सीढ़ी से उतरने के क्रम में वह गिर गईं थीं। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पूर्णिया के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में लेसी सिंह के दाहिने हाथ में चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर उनका हाल-चाल जाना था।
पूर्णिया में उन्नयन क्लास योजना के निरीक्षण के दौरान लेसी सिंह के साथ पूर्णिया के प्रभारी मंत्री विजय चौधरी, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा आदि मौजूद थे। मंत्री लेसी सिंह पूर्णिया में एक स्कूल के निरीक्षण के दौरान सीडियों से गिर गई थीं। उन्हें कमर और हाथ में गंभीर चोट आई थी।अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंत्री लेसी सिंह पटना आ गई हैं और अपने सरकारी आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लेसी सिंह के आवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।