Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
05-Jun-2025 06:25 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जानेवाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बार फिर से फनी अंदाज देखने को मिला है। शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा में शामिल होने के लिए दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर मौजूद डीएम और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को अचानक खड़े होने के लिए कह दिया।
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार और उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी गुरुवार को दरभंगा के दौरे पर थे, जहां वे नेहरू स्टेडियम में शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा के लिए एक भव्य समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अपने व्यवहार और बयानों से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से दरभंगा के जिलाधिकारी (DM) को खोजते हुए अचानक पूछ लिया, “कहां है DM साहब?” जिसके बाद जिलाधिकारी मंच के पीछे से सामने आकर अपनी उपस्थिति दिखाई। यह नज़ारा लोगों के लिए मनोरंजन का विषय बन गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री संबोधन करते समय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मंच पर अजीबोगरीब अंदाज में खड़े होने के लिए कह दिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस आग्रह पर सम्राट चौधरी ने मुस्कुराते हुए अपनी कुर्सी से उठ खड़े हो गए। यह नज़ारा भी सभा में उपस्थित लोगों के बीच हंसी का कारण बन गया और लोगों ने काफी देर तक इसका आनंद उठाया। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह भी उपस्थित थे, और उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न सहित पांच सूत्री मांग वाला पत्र भी प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इनमें से एक मांग को स्वीकार करते हुए दरभंगा शहर में शहीद सूरज नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा लगाने और चौक का नाम शहीद सूरज नारायण सिंह के नाम से रखने की घोषणा की।