ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

CM Nitish delhi visit :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दो दिवसीय दिल्ली दौरा, नीति आयोग और एनडीए की बैठकों में होंगे शामिल

CM Nitish delhi visit: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24-25 मई को दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे नीति आयोग की और एनडीए मुख्यमंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।चुनाव से पहले उनका यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

24-May-2025 11:06 AM

By First Bihar

CM Nitish delhi visit : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार से दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वे कई अहम बैठकों में भाग लेंगे। उनके इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


शनिवार को सीएम नीतीश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक "2047 में विकसित भारत के लिए विकसित राज्य" थीम पर आधारित है, जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति रहेगी। यह बैठक भारतीय सेना द्वारा हाल ही में चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर" के बाद राज्यों के साथ पीएम की पहली बड़ी बातचीत होगी।


नीतीश कुमार शनिवार रात्रि दिल्ली में ही विश्राम करेंगे। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक और बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में "ऑपरेशन सिंदूर" के बाद की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की संभावना है। 


गौरतलब है कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और एनडीए ने नीतीश कुमार को आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। ऐसे में यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से भी काफी अहम माना जा रहा है।