ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: मनीष राज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, कुख्यात कन्हाई ठाकुर समेत 6 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: अंजनी कुमार सिंह बने नगर थानाध्यक्ष, शरत कुमार को सदर की कमान दारोगा भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, महिला सिपाही समेत 4 हिरासत में बिहार में बढ़ते क्राइम के लिए BJP ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया, कहा..जब से तेजस्वी विदेश से लौटे हैं, तब से अपराध बढ़ गया है कटिहार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव कटिहार के न्यू मार्केट में भीषण चोरी, ज्वेलरी शॉप का शटर उखाड़ 30 लाख के गहने ले उड़े चोर डेढ़ लाख की सैलरी और सीएम ऑफिस तक काम करने का मौका, मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के लिए जल्द करें आवेदन, नीतीश सरकार की बड़ी योजना बेगूसराय में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत, जीजा की हालत गंभीर Bihar Bhumi: रैयतों के हित में सरकार का मेगा अभियान- दाखिल खारिज-परिमार्जन के 46 लाख आवेदनों का एक झटके में होगा निबटारा, राजस्व विभाग ने तय की तारीख, जानें... Bihar Top 10 News: नीट छात्रा कांड में अब तक पुलिस को सफलता नहीं, सारण में बनेगा नया एयरपोर्ट, पवन सिंह का वायरल वीडियो

CM Nitish Kumar: पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम भी रहे साथ

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिवंगत केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर जमुई के नया गांव पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

CM Nitish Kumar

24-Jun-2025 02:31 PM

By Dheeraj Kumar

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित नया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।


मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी और सुमित सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। दिग्विजय सिंह का जमुई और बांका जिलों में गहरा राजनीतिक प्रभाव रहा है।


कार्यक्रम के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुंगेर जोन के अंतर्गत आने वाले मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और जमुई जिलों से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। हेलीकॉप्टर लैंडिंग क्षेत्र से 5 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही और जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई।


आवागमन करने वाले लोगों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई और कार्यक्रम स्थल के आसपास का पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हालांकि, सुरक्षा के इन कड़े उपायों के कारण स्थानीय लोगों को कुछ घंटों तक असुविधा का सामना भी करना पड़ा।