ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग

Home / politics / सीएम नीतीश आज जाएंगे मधुबनी, पूर्व मंत्री कपिलदेव कामत की मूर्ति का करेंगे...

सीएम नीतीश आज जाएंगे मधुबनी, पूर्व मंत्री कपिलदेव कामत की मूर्ति का करेंगे अनावरण

10-Nov-2022 08:58 AM

MADHUBANI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज एक दिवसीय दौरे पर हैं। सीएम का आज मधुबनी जाने का प्लान है। दरअसल, वे मातनाजे गांव में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कपिलदेव कामत की आदमकद मूर्ति का अनावरण करने वाले हैं। इसको लेकर तैयारियां पहले ही शुरू कर दी गई थी। कलयानी बुधवार को जिलाधिकारी अमित कुमार वर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे और सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया था। 




 सीएम के आगमन की जानकारी देते हुए विधायक मीना कमर ने बताया कि नीतीश कुमार 10 नवंबर को मधुबनी आएंगे और मूर्ति का अनावरण करेंगे। वहीं, झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल भी मौजूद रहेंगे। सीएम नीतीश 12 बजे हवाई मार्ग से लदनियां प्रखण्ड पहुंचेंगे, जहां लदनियां के मातनाजे गांव में पूर्व मंत्री स्व कपिलदेव कामत की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 




कपिलदेव कामत की बात करें तो इनकी गिनती जेडीयू के बड़े नेताओं में होती है। 2020 में कोरोना से जंग लड़ते हुए उन्होंने अपना दम तोड़ दिया था। उस वक्त वे बिहार सरकार के मंत्री थे। वहीं, सीएम के कार्यक्रम को लेकर लगातार मोनिटरिंग की जा रही है। जिले के एसपी और डीएम पूरी तरह अलर्ट नज़र आ रहे हैं।  कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड बनाया गया है। सीएम के सुरक्षा का पुख्ता इंतज़ाम किया गया है, जिसके लिए 100 से भी ज्यादा जवान और अधिकारी तैनात किए गए हैं।