बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार
16-Jul-2023 02:33 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) एक बार फिर से एनडीए में शामिल होने जा रही है। 18 जुलाई को दिल्ली में होनेवाली एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए चिराग को बीजेपी की तरफ से न्यौता मिला है। चिराग ने इस बैठक में शामिल होने के लिए अपनी सहमति तो दे दी है लेकिन फिलहाल इसपर खुलकर नहीं बोल रहे हैं। चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस की पार्टी पहले से ही एनडीए के साथ है। ऐसे में हाजीपुर से चुनाव लड़ने की दावेदारी को लेकर चाचा-भतीजा एक बार फिर से आमने सामने आ गए हैं। राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा है कि सीएम बनने के लिए चिराग एनडीए से अलग हुए थे लेकिन सीएम नहीं बने तो अब फिर से एनडीए में शामिल होने चाह रहे हैं।
दरअसल, प्रिंसराज रविवार को पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में समस्तीपुर में एनडीए द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने चिराग पर तंज किया। उन्होंने कहा कि चिराग तो मुख्यमंत्री बनने के लिए एनडीए से अलग हुए थे और लेकिन सीएम नहीं बनें तो अब फिर से एनडीए में आना चाहते है लेकिन हमलोग जिसके साथ रहते है पूरी ईमानदारी से रहते है।
वहीं हाजीपुर सीट से चिराग पासवान के चुनाव लड़ने की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि कोई भी आदमी कहीं से भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।उनको भी जहां से लड़ना है लड़ सकते है लेकिन हमलोग गठबंधन में किसी के साथ प्रेसर पॉलिटिक्स नही करते है। एनडीए में है और 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए एकजुट हैं।
बीजेपी कार्यकर्ताओ पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए प्रिंसराज ने कहा कि बिहार में पूरी तरह गुंडाराज है, यहां दलितों को शराबबंदी के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं विपक्षी एकता की मुहिम पर प्रिंसराज ने कहा कि यह सब ड्रामेबाजी है। सब मिलकर भी किसी एक को पीएम फेस क्यों नहीं घोषित कर पा रहे है। उनके बीच एक अनार और सौ बीमार वाली बात दिख रही है।