ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / politics / चिराग पासवान ने बिहार की सभी 243 सीटों पर तैयारी का किया एलान,...

चिराग पासवान ने बिहार की सभी 243 सीटों पर तैयारी का किया एलान, बोले -जीतेंगे सभी सीटें

05-Jun-2020 04:45 PM

PATNA :लोकजनशक्ति पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान ने  एलान कर दिया है कि बिहार की तमाम 243 विधानसभा सीटों पर पार्टी ने चुनाव की तैयारी कर रखी है। सभी सीटों पर हमारी जीत तय है। उन्होनें वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की। उन्होनें कहा कि पार्टी एनडीए को जिताने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। 

news image

चिराग पासवान ने वीसी के जरिए जुड़े पार्टी पदाधिकारियों को कहा कि जैसा की अब लगता है की समय पर ही चुनाव होंगे।पिछले नवम्बर से पार्टी ने सभी 243 पर तैयारी कर रखी है। जिसका लाभ गठबंधन के साथियों को चुनाव में होगा।जो सीटें लोजपा लड़ेगी वह वहां जीतेगी और जहां गठबंधन का साथी दल लड़े वह सब सीटे जीतना है। ताकि बिहार 1st बिहारी 1st के सपने पर आने वाली सरकार चल सके और बिहार का स्वर्णिम काल लौट सके। उन्होनें बताया कि पार्टी ने 31 लाख लोगों को बिहार में पार्टी का सदस्य बनाया है जिसका सीधा लाभ चुनाव के दौरान एनडीए को सभी सीटों पर मिलेगा। 

news image

पार्टी के प्रधान महासचिव शाहनवाज़ अहमद कैफी ने कहा कि पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान के द्वारा कोरोना संकट के दौर में किए गए काम की बदौलत अब सारा देश उन्हें अन्नदाता के रूप में जानने लगा है। पूरे देश में खाद्य आपूर्ति का प्रबंधन जो पार्टी के संस्थापक व केंद्रीय मंत्री श्री राम विलास पासवान ने किया है उसकी सभी तारीफ कर रहे हैं जिसका लाभ पार्टी को निश्चित तौर पर मिलेगा।बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा की जल्द ही सम्भावित प्रत्याशियों को बूथ लिस्ट जमा करने की तारीख़ की घोषणा पार्टी करेगी।




लोक जनशक्ति पार्टी की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बिहार कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने की।मीटिंग में बिहार प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिन्स राज के साथ-साथ बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और विधायक राजू तिवारी और पार्टी के बिहार प्रधान महासचिव शाहनवाज़ अहमद कैफी के साथ कुल 122 सदस्यों की बिहार कार्यकारिणी कमिटी के 115 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी ।