ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Home / politics / चिराग पासवान के उम्मीदवारों के नाम का एलान: जानिये कौन कहां से चुनाव...

चिराग पासवान के उम्मीदवारों के नाम का एलान: जानिये कौन कहां से चुनाव लड़ेगा?

30-Mar-2024 05:26 PM

By First Bihar

PATNA: लोजपा (रामविलास) ने बिहार में 5 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं. हालांकि दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पहले से ही तय था. लेकिन बाकी बचे तीन सीटों पर भी उम्मीदवारों को चुन लिया गया है. पार्टी ने आधिकारिक तौर पर अपने पांच उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. 


शुक्रवार को पटना से दिल्ली रवाना रहे लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उऩकी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं. चिराग पासवान ने कहा कि शुक्रवार की रात या शनिवार की सुबह लोजपा(रामविलास) के पांचों उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया जायेगा. लोजपा(रामविलास) को एनडीए के सीट बंटवारे में पांच सीट मिली है. शनिवार की शाम पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का आधिकारिक एलान कर दिया है. 


किसको मिला लोजपा का टिकट?

लोजपा(रामविलास) को हाजीपुर, वैशाली, जमुई, समस्तीपुर और खगडिया सीट मिली है. इन पांच में से दो सीटों के उम्मीदवार पहले से तय थे. चिराग पासवान खुद हाजीपुर सीट से उम्मीदवार हैं. जमुई से उन्होंने अपने बहनोई अरूण भारती को उम्मीदवार बनाया है. अरूण भारती जमुई से नामांकन भी कर चुके हैं.


अशोक चौधरी की बेटी को टिकट

चिराग पासवान ने समस्तीपुर लोकसभा सीट से नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. शांभवी की शादी आचार्य किशोर कुणाल के बेटे से हुई है. चर्चा ये है कि अपनी बेटी को टिकट दिलाने के लिए अशोक चौधरी ने पूरा जोर लगाया था. 


वीणा देवी को वैशाली से टिकट

वैशाली सीट से मौजूदा सांसद वीणा देवी को टिकट मिला है. वीणा देवी भी पशुपति पारस के साथ चली गयी थीं. 


खगड़िया से राजेश वर्मा

सबसे दिलचस्प उम्मीदवार खगड़िया से उतारा गया है. खगड़िया से राजेश वर्मा को टिकट दिया गया है. राजेश वर्मा भागलपुर के रहने वाले हैं. वे पिछला विधानसभा चुनाव लोजपा के टिकट पर लड़े थे.
news image