ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / politics / चिराग पासवान का सीएम नीतीश पर हमला, कहा- बिहार में महा जंगलराज है

चिराग पासवान का सीएम नीतीश पर हमला, कहा- बिहार में महा जंगलराज है

26-Jun-2022 06:44 AM

HAJIPUR: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को हाजीपुर में हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे सुशासन का लाख दावा कर ले लेकिन बिहार में महा जंगलराज है। उन्होंने कहा कि बिहार में हर रोज लूट हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है।


चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में अपराधी मौत का तांडव मचा रहे हैं। अपराधियों में कानून और प्रशासन का डर खत्म हो गया है। उन्हें पकड़कर फांसी पर लटकाना होगा तब जाकर अपराध पर नियंत्रण हो पाएगा। अभी अपराधियों को प्रशासन का कोई डर नहीं है। अपराधी बेहिचक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।


एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि तमिलनाडु, केरला जैसे राज्य में 100 में से 90 अपराधियों पर करवाई होती है। बिहार में सिर्फ 6 या 7 अपराधियों पर करवाई की जाती है, वह भी साक्ष्य के अभाव में छूट जाते हैं। इतना कुछ होने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खामोश हैं।


चिराग ने कहा कि बिहार में किसी भी एक हत्या में अपराधियों को सजा और फांसी पर नहीं लटकाया गया, इसलिए अपराध बढ़ा हुआ है। बिहार में जल्द से जल्द बड़ी कार्रवाई करने के लिए अपराधियों को पकड़ कर फांसी पर लटकाने की जरूरत है। आपको बता दें कि चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर पहुंचे थे। उन्होंने हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। दरअसल, बीते 22 तारीख को अपराधियों ने व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी।