ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Chirag Paswan Arrah Rally: वीर कुंवर सिंह की धरती से चिराग पासवान का संकल्प, 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' की बारी

Chirag Paswan Arrah Rally: भोजपुर जिले के ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आज रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से 'नव संकल्प महासभा' का भव्य आयोजन किया जा रहा है.

08-Jun-2025 07:19 AM

By First Bihar

Chirag Paswan Arrah Rally: बिहार के भोजपुर जिले के ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आज रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से 'नव संकल्प महासभा' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महासभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह महासभा महज एक आमसभा नहीं है, बल्कि 2025 में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी का शंखनाद भी है। इस कार्यक्रम के जरिए लोजपा (रा.) अपनी राजनीतिक ताकत का व्यापक प्रदर्शन करेगी और पूरे राज्य में आगामी महीनों में ऐसे कई आयोजन किए जाएंगे। चिराग पासवान अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की विरासत और उनके "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन को साकार करने के लिए आरा की ऐतिहासिक भूमि से जनसमर्थन जुटाएंगे।


पार्टी ने भोजपुर सहित आस-पास के जिलों पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल—से बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया है। गांव-गांव, शहर-शहर चलाए गए व्यापक जनसंपर्क अभियान के बाद सभा में लाखों की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।


लोजपा प्रवक्ता मनीष सिंह ने दावा किया कि यह रैली राज्य की राजनीति में बदलाव का संकेत देगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी को केवल एक जाति से जोड़कर देखने की कोशिश करते हैं, लेकिन चिराग पासवान को हर वर्ग और समुदाय का समर्थन मिल रहा है।


महासभा को चिराग पासवान के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद अरुण भारती, वीणा देवी, शांभवी चौधरी, राजेश वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय, युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, छात्र लोजपा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा, और भोजपुर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान भी संबोधित करेंगे।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह आयोजन लोजपा (रामविलास) के लिए केवल एक रैली नहीं, बल्कि पार्टी की राज्य में स्वतंत्र पहचान स्थापित करने की रणनीति का हिस्सा है। हाल के दिनों में चिराग पासवान ने कई जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत किया है और युवाओं को बड़ी संख्या में पार्टी से जोड़ने की कोशिश की है।


रैली स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से स्टेडियम और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में जवान तैनात किए गए हैं। स्टेज, जनसभा क्षेत्र, मीडिया मंच, मेडिकल सुविधा और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।