ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला

Home / politics / LJP सांसदों की अहम बैठक आज, 143 सीटों पर उम्मीदवार को लेकर चिराग...

LJP सांसदों की अहम बैठक आज, 143 सीटों पर उम्मीदवार को लेकर चिराग करेंगे चर्चा

16-Sep-2020 06:45 AM

DELHI : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के सांसदों की आज अहम बैठक बुलाई है। दिल्ली में होने वाली इस बैठक में गठबंधन और चुनावी रणनीति को लेकर चिराग अपने सांसदों के साथ चर्चा करेंगे। बैठक दोपहर 2 बजे 12 जनपथ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आवास पर बुलाई गई है। इससे पहले चिराग पासवान ने प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई थी और उसमें 143 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट बनाने का निर्देश दिया था। 


चिराग पासवान अपनी पार्टी के सांसदों के साथ आज इस बात पर चर्चा करेंगे कि विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति आखिर किस दिशा में हो। क्या पार्टी सभी 143 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करे? बीजेपी के साथ गठबंधन और जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवारों को मैदान में उतारे? आपको याद दिला दें कि चिराग पासवान ने बिहार की राजनीतिक परिस्थिति को लेकर 2 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बिहार की जमीनी स्थिति के बारे में विस्तार से प्रधानमंत्री को जानकारी दी है। चिराग पासवान लगातार नीतीश सरकार की कार्यशैली से खफा हैं और चिराग के रुख के कारण ही अब तक बीजेपी एनडीए में सीट बंटवारे की बात को आगे नहीं बढ़ पाई है। 


चिराग पासवान यह पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें बिहार में नेतृत्व को लेकर किसी का भी चेहरा कबूल है। चिराग ने कहा था कि उन्हें बीजेपी पर भरोसा है, बीजेपी जिसे भी मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर आगे करेगी वह उसके साथ होंगे। हालांकि उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर सीधे-सीधे कोई राय जाहिर नहीं की। चिराग पासवान ने यह भी कहा है कि बिहार में अगर जनहित के सवालों को लेकर वह सवाल उठा रहे हैं तो इससे किसी को टेंशन में आने की जरूरत नहीं है। 7 सितंबर को बिहार संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर यह कहा गया था कि एलजेपी 143 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने के पक्ष में है। सांसदों की बैठक में आज इसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। बैठक में सांसद चौधरी महबूब अली कैसर शामिल नहीं होंगे। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए बैठक में नहीं शामिल हो पाने की जानकारी दी है।