ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट

Home / politics / नीतीश की फ्लॉप रैली का असर, चिराग पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों की बुलायी...

नीतीश की फ्लॉप रैली का असर, चिराग पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों की बुलायी आपात बैठक

02-Mar-2020 06:17 AM

PATNA : रविवार को पटना में जेडीयू के फ्लॉप शो का असर दिखना शुरू हो गया है. बड़ी खबर ये आ रही है कि LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान ने  अपनी पार्टी के पदाधिकारियों की आपात बुला ली है. चर्चा ये है कि पहले से ही अपनी बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट यात्रा के बहाने नीतीश कुमार पर लगातार हमले कर रहे चिराग पासवान अपने तेवर को और तल्ख कर सकते हैं.


चिराग पासवान ने बुलायी आपात बैठक

LJP सूत्रों के मुताबिक चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों को मंगलवार को दिल्ली तलब किया है. मंगलवार की दोपहर एलजेपी के नेताओं की बैठक होगी, जिसमें चिराग पासवान के साथ साथ रामविलास पासवान भी मौजूद रहेंगे. पार्टी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बैठक में चिराग पासवान नीतीश सरकार को लेकर अपनी पार्टी के नेताओं की राय जानेंगे. 

अपने तेवर और तल्ख कर सकते हैं चिराग पासवान

दरअसल चिराग पासवान फिलहाल बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकले हैं. अपनी यात्रा के दौरान वे लगातार नीतीश सरकार पर हमले कर रहे हैं. बढ़ते अपराध से लेकर बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर उन्होंने सरकार को घेरा है. वहीं नियोजित शिक्षकों के मामले पर उन्होंने खुलकर नीतीश कुमार के स्टैंड का विरोध किया है. चिराग पासवान सरकार के स्टैंड के खिलाफ दरोगा बहाली में भारी ग़ड़बड़ी की शिकायत कर चुके हैं. वे दरोगा बहाली की सीबीआई जांच की भी मांग कर चुके हैं.

LJP सूत्रों के मुताबिक रविवार को पटना में जेडीयू के फ्लॉप सम्मेलन ने चिराग पासवान को ताकत दे दी है. वे अपनी पार्टी के लोगों के साथ बैठक में जेडीयू की फ्लॉप रैली के बाद बिहार में सियासी माहौल पर चर्चा करेंगे. चिराग और उनकी कोर टीम ये मान रही है कि जेडीयू के फ्लॉप शो ने साबित कर दिया है कि नीतीश की लोकप्रियता ढ़लान पर है. चिराग इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. चिराग की यात्रा के कई चरण अभी बाकी हैं. वे उस दौरान अपने तेवर को और तल्ख कर सकते हैं.

ज्यादा सीटों की मांग करेगी LJP

दरअसल LJP को पहले से ही अंदेशा था कि जेडीयू और बीजेपी में बात बनी तो उसके लिए सीट शेयरिंग में काफी कम सीटें छोड़ी जा सकती है. लिहाजा दबाव बढ़ाने के लिए चिराग पासवान ने बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनावी तैयारी करने का निर्देश अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया था. जेडीयू की रैली के बाद बदले सियासी माहौल में एलजेपी को लग रहा है कि वो ज्यादा सीटों पर दावा कर सकती है. चिराग अपनी पार्टी के नेताओं के साथ सीटों पर दावेदारी को लेकर भी चर्चा करेंगे.