बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
17-Feb-2021 10:38 AM
PATNA : 19 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है. बजट सत्र को लेकर आज बिहार विधान परिषद में सर्वदलीय बैठक के बुलाई गई है. आज 12:30 बजे से सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित किया है. इस बैठक में इस बात को लेकर चर्चा होगी कि बजट सत्र कैसे सुचारू तरीके से चलाया जाए. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा है कि सत्र बेहद महत्वपूर्ण है और जनहित के सवालों के साथ-साथ विधाई कामकाज कैसे हो कैसे विपक्ष और सत्तापक्ष सकारात्मक तरीके से सदन में सहयोग करें इसे लेकर आज की सर्वदलीय बैठक में चर्चा होगी.
उधर बिहार विधानसभा में सर्वदलीय बैठक के गुरुवार को आयोजित की जाएगी. विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को सभी दलों को इस बैठक में आमंत्रित किया है. पिछली बार सर्वदलीय बैठक के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. बैठक में संसदीय कार्य मंत्री के अलावा अन्य सभी दलों के तरफ से प्रतिनिधि शामिल होंगे. बजट सत्र बेहद लंबा चलना है इसलिए सत्र संचालन को लेकर सर्वदलीय बैठक की अहमियत बढ़ जाती है.
विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पहले ही कह चुके हैं कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की अपनी अहमियत है. जनहित के सवाल जनप्रतिनिधि सदन में उठा पाए और सरकार से इसका जवाब ले पाए सदन इसको सुनिश्चित करेगा. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिलहाल पटना में नहीं है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 19 फरवरी को शुरू हो रहे बजट सत्र के ठीक पहले वह पटना पहुंच जाएंगे. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के कारण तेजस्वी यादव फिलहाल दिल्ली में है.