ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला

Home / politics / बोचहां की जीत पर तेजस्वी ने दी बधाई, पिता से भी ज्यादा वोट...

बोचहां की जीत पर तेजस्वी ने दी बधाई, पिता से भी ज्यादा वोट मिले अमर पासवान को

16-Apr-2022 01:03 PM

MUZAFFARPUR : बोचहां विधानसभा उप चुनाव के मतों की गिनती जारी है। जैसे-जैसे राउंड की गिनती बढ़ती जा रही है RJD अपनी बढ़त को मजबूत करती जा रही है। इधर, अब तक के आये रिजल्ट को देखकर राजद नेता तेजस्वी यादव गदगद हो गये हैं। अभी रिजल्ट तो नहीं आया है लेकिन तेजस्वी यादव ने पहले ही बधाई दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा है।


तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि बोचहां के जनता मालिकों को हार्दिक धन्यवाद। विधानसभा उपचुनाव में बेरोजगारी, महंगाई एवं बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व विधि व्यवस्था से त्रस्त जनता ने डबल इंजन सरकार तथा अवसरवादी NDA ठगबंधन में शामिल 4 दलों की जनविरोधी नीतियों व अहंकार को अकेले परास्त करने का न्यायप्रिय कार्य किया है।


news image


बता दें कि 20वें राउंड में राजद 29,766 वोटों से आगे हो गई है। पार्टी को अब तक 49.47% वोट मिला है, जो उनके पिता दिवंगत मुसाफिर पासवान के वोट से करीब 7 फीसदी अधिक है। दिवगंत पासवान को 2020 विधानसभा चुनाव में 42.6% वोट मिला था।


काउंटिंग स्थल पर पहुंचे RJD प्रत्याशी अमर पासवान ने अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा, 'भाजपा के वोटर ने मुझे वोट दिया है। उन्होंने मुझे सम्मान दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि जीत हमारी होगी। मार्जिन जितना भी हो, मगर चुनाव हम जीत रहे हैं।'