Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश
26-Mar-2022 01:26 PM
PATNA : बिहार विधानसभा के लिए मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां सुरक्षित सीट पर होने वाले उप चुनाव पार्टी के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति बना ली है. नैनो लेबल पर पार्टी पहली बार गुजरात के तर्ज पर बिहार के उपचुनाव में रणनीति बनाई है. विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद बीजेपी विधायकों को एक एक पंचायत में भेजने का आदेश पार्टी आलाकमान की ओर जारी हुआ है.
बोचहां सीट को जितने के लिए बीजेपी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. इसके लिए वह पूरी तैयारी कर रही है. बोचहां के हर पंचायत में वोटर लिस्ट के हर पन्ने पर बीजेपी विधायक की नज़र होगी. 30 तारीख को बोचहां के पंचायत लेबल पर विधायक अपने अपने पंचायत में मीटिंग करेंगे.पार्टी आलाकमान का निर्देश है कि बोचहाँ विधानसभा सीट जीतना ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा वोट से जीतने का टास्क है.
विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद विधायकों को पंचायत बांट दिया गया है. पोलिंग बूथ तक विधायक की पकड़ होगी. हर पंचायत के मुखिया के साथ बैठक कर बेबी कुमारी को जिताने का टास्क मिला है. बीजेपी विधायकों का मानना है कि इस बार कफन बांधकर बीजेपी की टीम बोचहां में उतरेगी.
गौरतलब है कि यह सीट विकासशील इनसान पार्टी (वीआइपी) के विधायक मुसाफिर पासवान के असामयिक निधन के कारण रिक्त है. कुल नामांकन करने वाले में पांच निर्दलीय और आठ दलों के अभ्यर्थी शामिल हैं. इसमें तीन महिला और 10 पुरुष अभ्यर्थी हैं. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च है. वहीं, मतदान 12 अप्रैल होना है, जबकि मतों की गिनती 16 अप्रैल को होगी.