ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / बोचहां में मिली जीत पर बोले तेजस्वी...इस परिणाम से नीतीश जी काफी खुश...

बोचहां में मिली जीत पर बोले तेजस्वी...इस परिणाम से नीतीश जी काफी खुश हैं..यह अहंकार की हार है

17-Apr-2022 04:04 PM

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचे। जहां राजद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बोचहां विधानसभा सीट पर मिली जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह जीत जनता की है। तेजस्वी ने इस जीत के लिए बोचहां की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इस जीत से बीजेपी और उनके साथी संबंधियों को जनता ने तमाचा जरा है। 


राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस प्रचंड जीत के लिए हम बोचहां की जनता को धन्यवाद देते है। यह जीत जनता की जीत है मुद्दे की जीत है। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर लोग मौजूदा सरकार से तंग आ चुके है। इस परिणाम से नीतीश जी काफी खुश हैं लेकिन यह अहंकार की भी हार है जिस प्रकार एकमत होकर एटूजेड लोगों ने गोलबंद होकर राजद के प्रत्याशी अमर पासवान को वोट दिया और उनकी जीत हुई। 


उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने सरकार को डंडा मारने का काम किया है सबक सिखाने का काम किया है। थाना, ब्लॉक में जाकर देखिए जल्दी काम ही नहीं होगा। लोग इस सरकार से ऊब चुके है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिहार की जनता ने राजद पर भरोसा जताया है। यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है इस पर हमलोगों को काम करना है सबकों सम्मान, सबकों अधिकार देने का काम करेंगे। 


साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि इस जीत से तो सबसे ज्यादा खुशी नीतीश जी को है। जिस तरीके से तमाम ताकतों का इस्तेमाल करने के बाद भी हम लोग वहां 35 हजार से ज्यादा अंतराल से उस चुनाव को जीते हैं यह बताता है कि जनता ने हमारे ऊपर विश्वास किया है और हम जनता के इस उम्मीद पर खड़ा उतरेंगे।