बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
19-May-2025 09:35 AM
By First Bihar
Bjp vs congress over foreign delegation : विदेशी दौरों पर जाने वाली सर्वदलीय टीम को लेकर केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने पार्टी से चार सांसदों के नाम मांगे और फिर उनमें से तीन को खारिज कर दिया। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि विपक्ष से कोई नाम औपचारिक रूप से नहीं मांगे गए थे।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सिर्फ शिष्टाचारवश सूचित किया गया था, न कि किसी प्रक्रिया के तहत। रिजिजू ने कहा– ‘हमने योग्यता के आधार पर चुना, न कि राजनीति पर’ हमने कभी भी विपक्ष से नाम नहीं मांगे। जो भी चयन हुए हैं, वो योग्यता के आधार पर हुए हैं। शशि थरूर और मनीष तिवारी जैसे अनुभवी नेताओं को इस मिशन के लिए चुना गया, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति पर मजबूत पकड़ रखते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि थरूर खुद कांग्रेस द्वारा स्थायी समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे और अब उन्हीं पर सवाल उठाना विरोधाभासी है। वहीँ कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि थरूर को इसलिए चुना गया क्योंकि उन्होंने ‘पार्टी लाइन’ तोड़ी |कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चयन प्रक्रिया “सरकार की असंवेदनशीलता और राजनीतिक एजेंडा” को दर्शाती है। पार्टी का मानना है कि थरूर को इसलिए शामिल किया गया क्योंकि उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस के आधिकारिक रुख से हटकर बयान दिया था।
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की ओर से गौरव गोगोई, आनंद शर्मा, राजा वड़िंग, और सैयद नसीर हुसैन के नाम भेजे गए थे, जिनमें से केवल आनंद शर्मा को ही अनुमति मिली। ऐसे में सरकार के तरफ से सफाई आ गयी है ,चयन में कोई भेदभाव नहीं हुआ , हमने किसी की राजनीतिक असुरक्षा या ईर्ष्या के आधार पर नहीं, बल्कि पूरी तरह से योग्यता और राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर चयन किया है। रिजिजू ने यह भी कहा कि कांग्रेस के सलमान खुर्शीद और अमर सिंह को भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनाया गया है।