सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....
18-Jun-2022 08:44 PM
PATNA: अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार में छात्रों के निशाने पर आए 12 बीजेपी नेताओं की सुरक्षा अब केंद्र सरकार करेगी। इनकी सुरक्षा का जिम्मा केंद्र सरकार ने उठाया है। बिहार बीजेपी के 12 नेताओं को Y केटगरी की सुरक्षा दी गयी है। बीजेपी नेताओं की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर जेडीयू नेता नीरज कुमार का बयान सामने आया है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि उनकी सुरक्षा से ज्यादा जरूरी छात्रों के भविष्य की सुरक्षा है। युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो इस दिशा में सार्थक पहल होनी चाहिए।
दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीजेपी के 12 नेताओं की सुरक्षा का जिम्मा अपने ऊपर लिया है। बिहार में अग्निपथ आंदोलन के दौरान बीजेपी के नेताओं को उपद्रवियों ने निशाना बनाया था इसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की सुरक्षा बीजेपी नेताओं को देने का फैसला लिया है। प्रमुख नेताओं के अलावे जिन विधायकों को सुरक्षा Y श्रेणी में लाया गया है उनमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, संजीव चौरसिया, हरी भूषण ठाकुर बचौल,अररिया सांसद प्रदीप सिंह, दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर, एमएलसी अशोक अग्रवाल, एमएलसी दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, संजय सरावगी, पूर्णिया विधायक विजय खेमका का नाम शामिल हैं। इन नेताओं की सुरक्षा में सीआरपीएफ लगेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस फैसले से यह साफ है कि बीजेपी के जिन नेताओं को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार को नीतीश सरकार के ऊपर भरोसा नहीं है।
बीजेपी नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि युवाओं के भविष्य की सुरक्षा हो इस दिशा में सार्थक पहल होनी चाहिए। देश के भविष्य को यदि मन में संशय हो गया या फिर किसी तरह की आशंका सता रही हो तो कम से कम उनसे बात करनी चाहिए कि आखिर क्या परेशानी है। युवाओं के भविष्य की सुरक्षा का भी दायित्व सबकों है। बिहार बीजेपी के नेताओं को Y श्रेणी की सुरक्षा केंद्र सरकार की ओर से दिये जाने पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा "उनकी सुरक्षा से ज्यादा जरूरी छात्रों के भविष्य की सुरक्षा है"