रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री के नारे से गूंजा श्रीराम चौक “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?
21-Jun-2022 03:56 PM
PATNA: अग्निपथ स्कीम के विरोध में हुए बवाल के बाद बीजेपी नेता ने गंभीर आरोप लगाये थे। आरोप यह था कि उनके एक खास पार्टी और नेताओं को टारगेट किया गया है और प्रशासनिक मिलीभगत से उपद्रव कराया गया है। बीजेपी नेता के इस आरोप को खारिज करते हुए बिहार के डीजीपी एस.के.सिंघल ने मीडिया से कहा कि इस पर हमें कुछ नहीं कहना हमने कार्रवाई कर दी है। बीजेपी नेताओं की रक्षा बिहार पुलिस ने ही की थी। डीजीपी ने मीडिया से कहा कि यकीन ना हो तो आप खुद जाकर पता कर लीजिए। सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।
गौरतलब है कि बीते दिनों अग्निपथ स्कीम के खिलाफ उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया था। उपद्रवियों ने बीजेपी नेताओं के साथ-साथ बीजेपी दफ्तर पर भी हमला बोला था। जिसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा था कि बीजेपी को टारगेट किया जा रहा है। प्रशासनिक मिलीभगत से उपद्रव कराया गया है। इस पूरे मामले में प्रशासन की कहीं ना कहीं कमी दिखाई दे रही है। एक खास एजेंडे के तहत हंगामे को हवा दी गयी।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के इन आरोपों के संबंध में जब बिहार के डीजीपी एस.के.सिंघल से मीडिया ने सवाल किया तब उन्होंने कहा कि इस पर हमें कुछ भी नहीं कहना हमने कार्रवाई कर दी है। उनकी रक्षा पुलिस ने की है आप चाहे तो जाकर पता कर लीजिए।
अग्निपथ स्कीम को लेकर हुए हंगामे और कोचिंग संचालकों पर हुई कार्रवाई पर डीजीपी एस.के.सिंघल ने कहा कि कल तक मेरे पास जो डेटा था उसे बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि मामले की अनुसंधान जारी है और कानूनी प्रक्रिया लगातार चलेगी। डीजीपी ने कहा कि पुलिस साक्ष्य के आधार पर काम करती है। जिन लोगों के खिलाफ एविडेंस आएगी उसी के आधार पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। अनुसंधान के तहत जो चीजे सामने आएगी उसे शेयर करूंगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।