खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-Jun-2020 05:14 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : भारतीय जनता पार्टी के इस ऐलान के बाद देखी वह डिजिटल तरीके से बिहार में चुनावी शंखनाद करने वाली है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हमलावर हो गए हैं। बिहार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की डिजिटल रैली को लेकर हमला तेज कर दिया है। तेजस्वी ने कहा है कि बीजेपी को आपदा के वक्त में केवल चुनाव की फिक्र है महामारी से लोग परेशान हैं गरीब भूखों मर रहे हैं लेकिन बीजेपी चुनाव की तैयारी में जुट गई है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर बीजेपी डिजिटल तरीके से इलेक्शन कैंपेन कर सकती है तो वह डिजिटल वे का इस्तेमाल करते हुए गरीबों तक खाना क्यों नहीं पहुंचा रहे। तेजस्वी यादव ने बीजेपी के बहाने नीतीश कुमार को भी खिलाफ भी हमला बोला है । नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है कि क्या बिहार में डिजिटल रैली के लिए बीजेपी ने उनसे बातचीत की है पृथ्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि बीजेपी का असल चेहरा लोगों के सामने आ गया है। आपदा से लोग जूझ रहे हैं लेकिन अब बिहार में राजनीतिक रोटी सेकने के लिए बीजेपी के नेता चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। तेजस्वी ने कहा है कि दूसरों को नसीहत देने वाले अब खुद चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।तेजस्वी कहा है कि राशन सुशासन के लिए डिजिटल तरीके का इस्तेमाल होना चाहिए ना की महामारी के इस दौर में चुनाव के लिए। तेजस्वी ने कहा है कि भाषण के लिए डिजिटल तरीके का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
बता दें कि देश में अनलॉक की शुरुआत होते ही बीजेपी बिहार में चुनावी मोड के अंदर आ गई है। बिहार बीजेपी चुनाव को लेकर अब शंखनाद करने जा रही है। आगामी 9 जून को पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। अमित शाह डिजिटल रैली के जरिए तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे।