बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
13-Apr-2025 03:44 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: दिल्ली चुनाव में करारी हार का सामना करने का बाद बिहार की सियासत में उतरे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार मुश्किलों से घिरते नजर आ रहे हैं। राजधानी पटना में पदयात्रा के दौरान उत्पात मचाने को लेकर पटना पुलिस ने कन्हैया समेत 41 कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब बीजेपी ने भी कन्हैया के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, हाल ही में कन्हैया कुमार ने बीजेपी और आरएसएस को लेकर बयानबाजी की थी। कन्हैया के उसी बयान के खिलाफ बीजेपी थाने पहुंच गई है और कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
बीजेपी ने कन्हैया कुमार पर आरोप लगाया है कि कन्हैया ने ‘मोदी जी संघी और आरएसएस आतंकवादी’ कहा है जो कि आपत्तिजनक है। इन्ही दो शब्दों को आधार बनाते हुए बीजेपी मीडिया सेल के अध्यक्ष दानिश इकबाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बीजेपी द्वारा कोतवाली थाने में दिए आवेदन में यह भी कहा गया है कि कन्हैया बार-बार ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं जिससे बीजेपी और देश की जनता की भावनाएं आहत होती हैं। बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कन्हैया कुमार ने आरएसएस की तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से की थी। कन्हैया के इस बयान को लेकर खूब हंगामा मचा था। अब मामला थाने पहुंच गया है।