Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
11-Jun-2025 04:26 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने एक तीखा वीडियो जारी करते हुए उनके शासनकाल पर सवाल उठाए हैं। इस वीडियो में लालू यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल को "जंगलराज" बताया गया है और परिवारवाद फैलाने का आरोप लगाया गया है।
वीडियो में एक दुकान पर कुछ लोगों की बातचीत दिखाई गई है, जिसमें एक पक्ष कहता है कि आज की एनडीए सरकार में सभी को मदद मिल रही है और काम हो रहा है, तभी एक व्यक्ति टोकते हुए कहता है, सभी सरकारें एक जैसी होती हैं, 20 साल पहले की सरकार कौन-सी बुरी थी? इसके जवाब में वीडियो में कहा जाता है, “परिवारवाद को थोपकर फैलाया था अंधकार, जंगलराज को भूलेगा नहीं बिहार।”
यह वीडियो भाजपा की 'पुरानी बनाम नई' रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह पहले के कथित भ्रष्ट शासन की तुलना वर्तमान एनडीए सरकार की उपलब्धियों से कर रही है। इससे पहले भी बिहार भाजपा ने ‘गैंग्स ऑफ घोटालेबाज़’ नामक एक AI जनित वीडियो जारी किया था।
इस वीडियो में लालू-तेजस्वी परिवार पर चारा घोटाला, ज़मीन घोटाला और अन्य भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर निशाना साधा गया था। BJP की यह नई डिजिटल रणनीति खासकर AI वीडियो के ज़रिये चुनावी माहौल में मतदाताओं को प्रभावित करने की एक तकनीकी पहल मानी जा रही है।