ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / politics / विधानसभा में आज आएगी CAG की रिपोर्ट, सदन में पथ निर्माण विभाग के...

विधानसभा में आज आएगी CAG की रिपोर्ट, सदन में पथ निर्माण विभाग के बजट पर होगी चर्चा

10-Mar-2021 07:59 AM

PATNA : बिहार विधानसभा में आज CAG की रिपोर्ट आएगी। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद वर्ष 2017-18 की यह रिपोर्ट सदन में रखेंगे। विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही होगी। प्रश्नोत्तरकाल में अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों पर सरकार की तरफ से दिए गए जवाब पर सदस्य पूरक प्रश्न करेंगे। प्रश्नोत्तरकाल के बाद विधानसभा में शून्यकाल की कार्यवाही होगी। विपक्ष की तरफ से दिए गए कार्यस्थगन का प्रस्ताव पर आज भी सदन में वित्तीय कार्य होने के कारण चर्चा नहीं हो पाएगी। सीएजी ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए सामान्य, सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र पर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। साथ ही साथ सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों पर भी एक रिपोर्ट सदन में लेय होगी। वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए वित्त लेखे को सदन में राज्यपाल की मंजूरी से रखा जाएगा। 


विधानसभा में आज पथ निर्माण विभाग के बजट पर चर्चा होगी। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पथ निर्माण विभाग के साथ-साथ पंचायती राज विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, लघु जल संसाधन विभाग और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के बजट पर सदन में चर्चा होगी। सरकार की तरफ से मांग के प्रस्ताव और विपक्ष की तरफ से कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सरकार का जवाब होगा और फिर सदन में बजट पर स्वीकृति का प्रस्ताव आएगा।


विधानसभा में आज दो ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा। पथ निर्माण विभाग से जुड़े विधायक गोपाल रविदास, सत्यदेव राम और अन्य तीन विधायकों की तरफ से दी गई ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार जवाब देगी। इसके अलावा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर भी सरकार की तरफ से सदन में जवाब होगा। विधायक  प्रणव कुमार, बीरेंद्र कुमार और चार अन्य विधायकों ने यह ध्यानाकर्षण सूचना दी है।