Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान
28-Sep-2021 10:47 AM
PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है. भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है. बिहार विधानसभा की कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी.
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक कुशेश्वरस्थान और तारापुर पर होने वाले मतदान का परिणाम दो नवंबर को आएगा. इन दोनों सीटों के लिए एक अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा. आठ अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. 11 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी जबकि 16 अक्टूबर तक कैंडिडेट्स अपना नाम वापस ले सकते हैं. 30 को वोटिंग के बाद 2 नवंबर को रिजल्ट आएगा और 5 नवंबर से पहले उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
बिहार के अलावा अन्य राज्यों में भी उपचुनाव होगा. तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई है. गौरतलब हो कि पिछले दिनों बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर की दोनों सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होगी. इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले दिनों बाढ़ का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान गए भी थे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और कुशेश्वरस्थान को विकसित करने और बाढ़ से निजात दिलाने का भी भरोसा दिलाया था.
इससे पहले बिहार के मुखयमंत्री नीतीश कुमार ने भी तारापुर जाकर हालात का जायजा लिया था. जेडीयू किसी भी कीमत पर दोनों सीटिंग सीटें फिर से हासिल करना चाहती है. बिहार में भले ही एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में है लेकिन जेडीयू के तीसरे नंबर पर आने को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं. आपको बता दें कि ये दोनों सीटे जेडीयू कोटे की है. जेडीयू इसे किसी कीमत पर फिर से हासिल करना चाहता है क्योंकि उसे पता है कि राजनीति में दो सिटिंग सीटें हार जाने का संदेश क्या होता है. इसलिए पार्टी ने दोनों सीटों पर जीत को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है.
मुंगेर का तारापुर और दरभंगा का कुशेश्वर स्थान, दोनों विधानसभा सीटें विधायकों की हुई अचानक मौत के बाद खाली हुई है. पिछले 19 अप्रैल को तारापुर के विधायक और पूर्व मंत्री मेवा चौधरी की कोरोना से हुए मौत के बाद यह सीट खाली हो गई है. वहीं कुशेश्वर स्थान के विधायक शशि भूषण हजारी की मौत के बाद यह सीट खाली हो गई है. नीतीश कुमार ने दोनों जगह अभी से दौरे शुरू कर दिए हैं.