ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कैसे हुई चूक? बहन रोहिणी आचार्य ने बड़ी साजिश की जताई आशंका

Bihar Politics: वैशाली में देर रात तेजस्वी यादव के काफिले में ट्रक घुस गया और उसकी टक्कर से तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। रोहिणी आचार्य ने गहरी साजिश की आशंका जताई है और जांच की मांग की है।

07-Jun-2025 11:26 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने इसके पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है और कहा है कि साजिश करने वालों की मंशा तेजस्वी को नुकसान पहुंचाने का था। रोहिणी ने इस घटना की जांच कराने की मांग सरकार से की है।


दरअसल, शुक्रवार देर रात बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के काफिले में हादसा हो गया। यह घटना वैशाली जिले में एनएच-22 पर गोरौल के पास रात करीब 2 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक उनके काफिले में घुस गया। टक्कर से तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। गनीमत रही कि तेजस्वी यादव सुरक्षित बच गए। घटना के समय वे महज पांच फीट की दूरी पर खड़े थे। हादसे के वक्त तेजस्वी मधेपुरा में कार्यक्रम कर पटना लौट रहे थे।


इस घटना को लेकर तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने सवाल उठाए हैं और इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई है। रोहिणी ने एक्स पर एक अखबार की कटिंग को पोस्ट कर आशंका जताई है कि घटना के पीछे कहीं तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाने की योजना तो नहीं थी। उन्होंने तेजस्वी की सुरक्षा में लापरवाही बरते जाने की बात कही है और इसकी जांच की मांग कर दी है।


रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “तेजस्वी की सुरक्षा में स्थानीय प्रशासन के द्वारा बरती गयी लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है, इसकी त्वरित जाँच होनी चाहिए .. काफिले के बीच तेजस्वी की गाड़ी से महज पांच फिट की दूरी पर कैसे पहुँचा ट्रक ? कहीं ऐसा तो नहीं कि सुरक्षा में कोताही - लापरवाही जान बूझ कर बरती गयी और मंशा तेजस्वी को नुकसान पहुँचाने की थी ? ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है , पूर्व में भी ऐसी घटना तेजस्वी के काफिले के साथ हो चुकी है”।