ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को क्यों होना पड़ा कोर्ट में पेश? पांच आरोपी के खिलाफ आरोप तय

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक पुराने मामले में मुंगेर कोर्ट में पेश हुए। 2014 लोकसभा चुनाव से जुड़े इस मामले में उनके सहित पांच लोगों पर आरोप तय किए गए हैं।

26-Jun-2025 12:11 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को मुंगेर व्यवहार न्यायालय में आचार संहिता उल्लंघन मामले को लेकर पेश हुए। वह एसीजेएम-प्रथम की अदालत में उपस्थित हुए, जहां उनके खिलाफ 2014 के लोकसभा चुनाव से जुड़े एक पुराने मामले में आरोप गठित किए गए।


जानकारी के अनुसार, यह मामला बिना प्रशासनिक स्वीकृति के आम सभा आयोजित करने और जुलूस निकालने से संबंधित है। इसी मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी, जिनमें से तीन की मृत्यु हो चुकी है, जिनमें पूर्व विधायक नेता चौधरी और गणेश पासवान शामिल हैं।


वहीं, जिन पांच जीवित आरोपितों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं, उनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उदय नारायण चौधरी, समीर मधुकर, दिवाकर और योगेंद्र शामिल हैं। गुरुवार को सभी पांचों आरोपी न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय पंकज कुमार की अदालत में पेश हुए। आरोप तय किए जाने के बाद, सभी आरोपितों ने आरोपों को नकार दिया और अब अगली कार्यवाही में साक्ष्य पर बहस की जाएगी।


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अधिवक्ता मुकुंद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को अस्वीकार किया है और वे न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए इसका सामना करेंगे। इस अवसर पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, वह न्यायालय का सम्मान करते हैं, इसलिए स्वेच्छा से कोर्ट के समक्ष पेश हुए हैं।