बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
03-May-2025 06:55 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महागठबंधन की बैठकें लगातार जारी हैं। बिहार चुनाव में रणनीति तय करने के लिए महागठबंधन की दो बैठकें हो चुकी हैं। अब तीसरी बैठक कल यानी 4 मई को पटना के एक रिसॉट में होने वाली है। बैठक में शामिल होने के लिए गठबंधन के सभी सांसदों और विधायकों को पटना बुलाया गया है। अब जब महागठबंधन की तीसरी बैठक होने जा रही है, ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है कि क्या इस बार की बैठक में सीएम फेस के लिए तेजस्वी यादव के नाम पर मुहर लगेगी?
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देजनर कल पटना में महागठबंधन की तीसरी बैठक होने जा रही है। पिछली दो बैठकें आरजेडी और कांग्रेस कार्यालय में हो चुकी है। अब तीसरी बैठक एक रिसॉट में बुलाई गई है। इस बैठक में आऱजेडी और कांग्रेस के अलावे गठबंधन के सभी दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। इसके अलावा तमाम पार्टियों के सांसद, विधायक और विधान पार्षद के अलावा राज्य के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे।
दीघा-आशियाना रोड स्थित रिसॉर्ट में होने वाली इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। महागठबंधन की पहली बैठक 17 अप्रैल को आरजेडी कार्यालय में हुई थी जबकि दूसरी बैठक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटि के कार्यालय सदाकत आश्रम में 24 अप्रैल को आयोजित की गई थी। दूसरी बैठक के बाद बिहार कांग्रेस प्रभारी ने महागठबंधन के को-ऑर्डिनेशन कमेटी के गठन और तेजस्वी यादव को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने का एलान किया था हालांकि महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा, इसको लेकर कोई एलान नहीं किया गया था।
दोनों ही बैठकों में सीएम फेस को लेकर तेजस्वी के नाम पर सहमति नहीं बन सकी थी। अब महागठबंधन की तीसरी बैठक 4 मई को होने जा रही है ऐसे में सभी की नजर इस बैठक पर है। देखना होगा कि इस बैठक में सीएम फेस के लिए तेजस्वी यादव के नाम पर सहमति बनती है या नहीं। बता दें कि आरजेडी तेजस्वी यादव को पहले ही महागठबंधन का सीएम फेस घोषित कर चुकी है हालांकि कांग्रेस की तरफ से इसको लेकर स्पष्ट तौर पर कोई एलान नहीं किया गया है। इसको लेकर दोनों दलों के बीच पिछले दिनों घमासान भी देखने को मिला था।