ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया ‘पॉकेटमार’, बोले- हमें ऐसा PM और अचेत CM नहीं चाहिए

Bihar Politics: चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री को 'पॉकेटमार' और मुख्यमंत्री को 'अचेत' बताया। साथ ही रैली खर्च, कानून व्यवस्था और बाबा साहेब के अपमान जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

20-Jun-2025 04:58 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच राजनीति गर्म होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीवान दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक तीखे हमले बोले और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री दोनों पर सवालों की बौछार कर दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों को पॉकेटमार प्रधानमंत्री और अचेत मुख्यमंत्री नहीं चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टेलीप्रॉम्पटर पढ़कर भाषण देते हैं, उन्हें ज़मीनी सच्चाई की कोई समझ नहीं है।


तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण में कोई नया कंटेंट नहीं था। हर बार वही घिसा-पिटा भाषण सुनाया जाता है। प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूँ कि सीवान को आपने क्या दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रैली में भीड़ जुटाने के लिए प्रशासन को लगाया गया, और जबरदस्ती भीड़ बुलाई गई। ऐसा तमाशा 2005 से पहले नहीं होता था। मोदी और नीतीश मास लीडर नहीं हैं। लालू यादव जी अगर आज भी चौक पर खड़े हो जाएं, तो लाखों लोग खुद आ जाएंगे।


तेजस्वी ने प्रधानमंत्री की रैली पर होने वाले खर्च को लेकर भी सवाल खड़े किए। जब भी प्रधानमंत्री आते हैं, बिहार का 100 करोड़ रुपये खर्च होता है। क्या यह जनता का पैसा नहीं है। उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की लगातार हवाई यात्राओं पर भी टिप्पणी करते हुए पूछा कि उनका खर्चा कौन वहन कर रहा है। बीजेपी दुनिया की सबसे अमीर पार्टी है, और चुनावी रैली का खर्च देश के सबसे गरीब राज्य से करवाया जा रहा है, जो शर्मनाक है।


तेजस्वी ने यह भी कहा कि बिहार को बाहर से चलाने की ज़रूरत नहीं है, बिहार को कोई बाहर वाला नहीं चलाएगा, एक बिहारी ही उसे संभालेगा। बिहार आत्मनिर्भर है, मेहनतकश है, और अपने हक के लिए लड़ेगा। तेजस्वी यादव ने राज्य में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष के आवास के पास गोली चल रही है, आम जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी है, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन अपराधियों से मिला हुआ है। बिहार में हर दिन दो-दो सौ राउंड गोलियां चलती हैं। प्रधानमंत्री यहां आए लेकिन सिर्फ जुमलों की बारिश करके लौट गए।


बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान के आरोपों पर तेजस्वी ने जवाब देते हुए कहा कि पटना हाईकोर्ट के बाहर जाइए, देखिएगा लालू यादव ने बाबा साहेब को कहां स्थापित किया है। जो आज भाषण दे रहे हैं वही कर्पूरी ठाकुर को अपमानित करते थे। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब के कथित अपमान का जिक्र करते हुए पीएम से सवाल पूछा है।

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, फर्स्ट बिहार, पटना