ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव के ‘जयचंद’ वाले बयान पर आया तेजस्वी का जवाब, पिता लालू प्रसाद के फैसले पर क्या बोले?

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव द्वारा परिवार में 'जयचंद' की साजिश का आरोप लगाने के बाद तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने निर्णय ले लिया है और अब इसपर कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए।

02-Jun-2025 04:21 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: अपने कथित लव अफेयर का खुलासा करने के बाद पार्टी और परिवार के बेदखल किए जाने के बाद तेजप्रताप यादव ने चुप्पी तोड़ते हुए यह दावा किया था कि उनके खिलाफ कोई साजिश की जा रही है। तेज प्रताप ने परिवार में मौजूद किसी जयचंद का जिक्र किया था। कोलकाता से पटना लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप के दावे पर जवाब दिया है।


पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि ये जो भी मामला है, इसपर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फैसला ले लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे अनुभवी हैं। बिहार की भलाई किसमें है और पार्टी की भलाई कैसे होगी यह राष्ट्रीय अध्यक्ष से बेहतर कोई नहीं जानता है और ना ही कोई और इसपर निर्णय़ ले सकता है। पार्टी और बिहार की भलाई के लिए जब एक बार उन्होंने निर्णय ले लिया है तो इसपर अब कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए। हमको किसी के निजी जीवन पर कोई टीका टिप्पणी नहीं करना है।


बता दें कि वायरल फोटो और वीडियो कांड में फंसे लालू- राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पिछले दिनों अपनी चुप्पी थोड़ी थी और कहा था कि कुछ लालची जयचंदों ने उनके साथ राजनीति कर दी है, फिर भी वे अपने पिता और माता की हर बात मानेंगे। तेजप्रताप ये नहीं बता रहे हैं कि जयचंद कौन है लेकिन उनकी बात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।


उन्होंने एक्स पर लिखा था कि, “मेरे प्यारे मम्मी पापा.... मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है।भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप है तो सबकुछ है मेरे पास।मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और।पापा आप नही होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग।बस मम्मी पापा आपदोनो स्वस्थ और खुश रहे हमेशा”।


इसके बाद तेज प्रताप ने एक और ट्वीट किया और लिखा, “मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नही।हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूँ, फिलहाल दूर हूँ लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा।मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना,जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी”।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना