बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
01-Oct-2024 08:39 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से स्मार्ट मीटर का मुद्दा काफी गर्म है। अलग-अलग जगहों पर लोग स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं। इस वजह से बिजली विभाग को भी समस्या उठानी पड़ रही है। बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत भी गर्म है। एक तरफ जहां सरकार स्मार्ट मीटर के फायदे गिना रही है तो वहीं दूसरी तरफ ने इसके खिलाफ आनंदोलन छेड़ दिया है।
दरअसल, बिजली कंपनियां पूरे राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर चुकी है। सरकार के आदेश पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं हालांकि कई जगहों से इसके विरोध की खबरें सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उनके बिजली का बिल बढ़ जाएगा। वहीं विपक्ष इसे बिजली कंपनी और सरकार की साजिश करार दे रही है।
इसी के खिलाफ बिहार की मुख्य विपक्षी दल आरजेडी मंगलवार से स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन चलाने का एलान कर दिया है। आरजेडी का कहना है कि बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची हुई है। गरीब, किसान औऱ आम उपभोक्ता इससे काफी परेशान है। जिसको देखते हुए आज यानी 1 अक्टूबर से आरजेडी इस गंभीर मसले पर आंदोलन चलाकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। आज आरजेडी स्मार्ट मीटर उखाड़ फेंको अभियान शुरूकरेगी।
इससे पहले सोमवार को कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था और जमकर नारेबाजी की थी। बिहार प्रदेश कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ पूरे राज्य में आंदोलन छेड़ने की घोषणा पिछले दिनों की थी। कांग्रेस ने सोमवार को कई जगहों पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने के लिए गरीबों का खून चूसा जा रहा है।