Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
07-Jun-2025 06:13 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरे देश में अराजकता पैदा करने के लिए निराधार, अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे हैं। उनका मकसद दलितों, अतिपिछड़ों को भड़काना है। जातीय जनगणना के एनडीए सरकार के निर्णय का झूठा क्रेडिट लेने के लिए बेताब राहुल गांधी कई-कई झूठी कहानियां गढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने अपने एक्स पर झूठ का पहाड़ खड़ा करते हुए कहा कि 'एक लड़की मुझसे बोली कि मैं डॉक्टर बनूंगी। मैंने (राहुल गांधी) कहा कि वो अति पिछड़े वर्ग से है, वो डॉक्टर नहीं बन पाएगी। इसपर संतोष सुमन ने कहा कि देश की लोकसभा में नेता, विरोधी दल की जिम्मेवारी निभा रहा व्यक्ति इतना ग़ैरजिम्मेवार कैसे हो सकता है? बिना तथ्य व सत्य के वह कुछ भी अंट शंट कैसे बोल सकता है?
मंत्री ने कहा कि हकीकत है कि एम्स (AIIMS) दिल्ली की क्लोजिंग रैंक जनरल के लिए 47, ओबीसी के लिए 186, एससी के लिए 647 और एसटी के लिए 1150 था। यानी 2024 में जनरल कैटेगरी के 47वीं रैंक वाले छात्र को ही एडमिशन मिला जबकि ओबीसी 186, एससी 647 और एसटी के 1150 रैंक वाले छात्र को एडमिशन मिला।
संतोष सुमन ने कहा कि फिर राहुल गांधी सरेआम कैसे कह रहे हैं कि अति पिछड़े वर्ग की लड़की देश में डॉक्टर नहीं बन सकती? क्या यह देश के ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के युवाओं को गुमराह करने, भड़काने की आपराधिक साजिश नहीं है?