ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: ‘बिहार में नल-जल योजना पूरी तरह फेल’ VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा का सरकार पर बड़ा हमला

Bihar Politics: वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बिहार सरकार की 'हर घर नल का जल' योजना को पूरी तरह विफल बताते हुए इसे सिर्फ कागज़ों पर सफल बताया।

31-May-2025 06:40 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: सुपौल के छातापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्वालपाड़ा पंचायत में शनिवार को वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार की बहुचर्चित ‘हर घर नल का जल’ योजना को पूरी तरह से विफल बताया।


संजीव मिश्रा ने कहा कि, छातापुर सहित पूरे बिहार में नल-जल योजना केवल कागजों पर सफल है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद नलों में ना तो शुद्ध जल आता है और ना ही आयरन मुक्त पानी की आपूर्ति होती है। योजना में व्यापक स्तर पर घोटाला हुआ है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। अगर सही से जांच हुई, तो इसमें कई 'बड़ी मछलियाँ' फँसेंगी।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि योजना का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन भ्रष्टाचार, लापरवाही और खानापूर्ति के कारण यह योजना सिर्फ घोषणाओं और उद्घाटनों तक ही सीमित रह गई है।


जनसंपर्क के दौरान संजीव मिश्रा ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वीआईपी पार्टी आम जनता के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अब जनता को छलावा नहीं चाहिए, अब समाधान चाहिए। जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए और उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से संजीव मिश्रा को अवगत कराया।


news image


news image