Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
16-Jun-2025 04:18 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार सरकार द्वारा पिछले दिनों विभिन्न आयोगों का गठन किया गया है। इन आयोगों में मंत्रियों और नेताओं के रिश्तेदारों को जगह मिलने के बाद बिहार की सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष इसको लेकर लगातार सरकार पर हमलावर बना हुआ है। इसी बीच जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की दोनों बेटियों को सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की वकील बनाए जाने पर नया विवाद छिड़ गया है।
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए नेताओं के रिश्तेदारों को नीतीश सरकार के आयोगों में जगह दिए जाने के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। केंद्रीय मंत्रियों और बिहार सरकार के मंत्रियों के रिश्तेदारों का आयोगों के पदों पर मनोनयन के बाद विपक्ष हमलावर हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तो यहां तक कह दिया था कि नीतीश सरकार को चाहिए कि वह एक जमाई आयोग का भी गठन कर दे।
इसी बीच विपक्ष को एक और नया मुद्दा हाथ लग गया है। आरजेडी ने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की बेटियों को सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की वकील बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। आरजेडी ने केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश की कॉपी को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए तीखा पोस्ट किया है और दलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों की हकमारी करने का आरोप लगाया है।
आरजेडी ने एक्स पर लिखा, “जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय झा जी की दोनों सुपुत्रियों को सुप्रीम कोर्ट में एक ही दिन 𝐆𝐫𝐨𝐮𝐩-‘𝐀’ 𝐏𝐚𝐧𝐞𝐥 𝐂𝐨𝐮𝐧𝐬𝐞𝐥 बनवा दिया जाता है जिन्हें कोई विशेष कार्य अनुभव भी नहीं है। जदयू के कितने दलित, पिछड़े और अतिपिछड़े नेताओं, सांसदों, मंत्रियों अथवा कार्यकर्ताओं के बेटे-बेटियों को यह विशेषाधिकार प्राप्त है कि एक ही दिन में बिना अनुभव के यह उपलब्धि प्राप्त कर लें। लेकिन पिछड़े-अतिपिछड़े और दलित इसलिए ही तो वंचित ठहरे? दलितों-पिछड़ों-अतिपिछड़ों की मेरिट, प्रतिभा, हक़ और अधिकार को कैसे छिनकर भी कुछ लोग बेशर्मी से जन्मजात श्रेष्ठ और मेरिटधारी बने रहने का स्वांग रचते है यह इसका क्लासिकल उदाहरण है”।
बता दें कि केंद्र और राज्य सरकारें जिला से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक वकीलों की सेवा लेती है और उन्हें सरकारी वकील के तौर पर अदालतों में तैनात किया जाता है। ठीक उसी तरह से कानून मंत्रालय ने 9 अक्टूबर 2024 के एक आदेश के तहत केंद्र सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ने के लिए संजय झा की दोनों बेटियों अद्या झा और सत्या झा की सेवा तीन साल के लिए ली गई है। दोनों की सेवा वकीलों के ग्रुप ए पैनल में ली गई है। इसको लेकर बिहार की सियासत में नया घमासान छिड़ गया है।