ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट

Home / politics / Bihar Politics: आरजेडी हिंदू नहीं, मियां की पार्टी है, भाजपा विधायक का विवादित...

Bihar Politics: आरजेडी हिंदू नहीं, मियां की पार्टी है, भाजपा विधायक का विवादित बयान, कहा..मुसलमानों का वोट हमें नहीं चाहिए

30-Dec-2024 02:55 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: भागलपुर के बिहपुर से बीजेपी विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और मुसलमानों पर विवादित बयान दिया। आरजेडी को लेकर कहा कि राजद हिंदू नहीं, मियां पार्टी है। 


उन्होंने आरजेडी को मुसलमानों की पार्टी बताते हुए कहा कि हमें मुस्लिमों का वोट नहीं चाहिए। बीजेपी विधायक के इस विवादित बयान पर आरजेडी ने नीतीश कुमार से कार्रवाई की मांग की है। अब बीजेपी विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


वायरल यह वीडियो उस वक्त की है जब वो बीते रविवार को जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान क्षेत्र की जनता से वो बात कर रहे थे। तभी उन्होंने कह डाला कि राजद हिंदू नहीं है, राजद को नेस्तनाबूत कर दीजिए। वहां उपस्थित लोगों से उन्होंने कहा कि हमने दस साल तक मुसलमानों की सेवा की। इलाके में रोड बनाया और बिजली का ट्रांसफॉर्मर भी लगवाया लेकिन मुसलमानों का 10 वोट भी हमें नहीं मिला। बीजेपी विधायक वहां बैठे लोगों से पूछते हैं कि क्या आपने कभी आरजेडी में किसी भी नेता टिका लगाते और टीक रखते देखा है, वो सिर्फ टोपी पहनता है और हिन्दूओं से ज्यादा संबंध मुसलमानों से रखता है।  


बीजेपी विधायक ने गुस्से में कह दिया कि हमें मुसलमानों का वोट नहीं चाहिए। वही लालू यादव की पार्टी आरजेडी को लेकर कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हिन्दू नहीं, मियां की पार्टी है। बीजेपी विधायक के इस विवादित बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहपुर के भाजपा विधायक पर कार्रवाई करने की मांग की है। इंजीनियर कुमार शैलेंद्र के बयान को लेकर राजनीति तेज हो गयी है।