ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा तंज, “बिहार में डबल इंजन सरकार नहीं, ट्रबल सरकार है”

Bihar Politics: विविधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति गहमाई हुई है। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और बिहार की सरकार पर तीखा हमला बोला है

20-Jun-2025 10:51 AM

By First Bihar

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति गहमाई हुई है। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और बिहार की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने उपरोक्त आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों का राज बिहार में पूरी तरह से बस गया है और सिस्टम लगभग ढह चुका है। राठौड़ ने बयान में कहा प्रधानमंत्री जी, जब आप पिछली बार बिहार आए थे, तब बोरिंग रोड पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके आपका स्वागत किया था। अब आपके मंत्री के आवास के सामने फिर से फायरिंग करके आपका स्वागत किया गया! उन्होंने प्रश्न उठाया कि क्या यह “डबल इंजन सरकार” वास्तव में “ट्रबल सरकार” बन चुकी है।


एहतिहासिक आरोप लगाते हुए राठौड़ ने कहा कि जनता को यह बताना चाहिए कि इस राज्य से उन्हें रिहाई कब मिलेगी। उन्होंने जोड़ते हुए “अगर सिस्टम चल ही नहीं रहा तो क्यों ना प्रधानमंत्री जी राज्य में रह कर खुद ही व्यवस्था सुधारें या सीधे मुख्यमंत्री आवास या राजभवन में ही रहे जाएं। राजीव राठौड़ ने दावा किया कि 2014 में बीजेपी द्वारा किए गए वादों का कोई निशान नहीं है “जो वादे किए गए थे, वह कहां गए? बिहार का घर-घर, हर गांव, हर शहर सब बेबस हैं।” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं होता है, तो स्थिति 2015 से भी बदतर हो जाएगी।


प्रश्नों के बीच, राठौड़ ने कांग्रेस की चुनावी तैयारियों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं की समिति बना रही है “घर-घर झंडा पहुंचाओ” योजना चला रही है, और राज्यभर में क्रियाशील कार्यक्रमों की तैयारी कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी प्रभारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में, बिहार में एक मजबूत मूवमेंट खड़ा कर देगी।


बिहार में हालिया हमले और फायरिंग की घटनाओं के बीच यह बयान रणनीतिक रूप से बीजेपी और सरकार की मौजूदा नीतियों और सुरक्षा स्थिति पर सवाल खड़े करता है। 2014 के वादों और गठबन्धन की निष्ठा का मुद्दा एक बार फिर गर्म होता जा रहा है, और बिहार को राजनीतिक दृष्टि से 2025 चुनाव की ओर ले जा रहा है। कांग्रेस की सक्रियता यह संकेत देती है कि पार्टी राज्य में कानून, पुलिस सुधार और चुनावी रणनीति को लेकर कदम बढ़ा रही है।

रिपोर्प्रेट - प्रेम राज