ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने गयाजी से दे दी पीएम मोदी को बड़ी चुनौती, बिहार की जनता से की यह खास अपील

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने गयाजी में बिहार बदलाव यात्रा के दौरान पीएम मोदी को बड़ी चुनौती दे दी। उन्होंने बिहार की जनता से बदलाव की अपील की और आगामी चुनाव में स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को ही वोट देने का आग्रह किया।

13-Jun-2025 02:22 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शुक्रवार को 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत गया जिले के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर बिहार के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मधुबनी दौरे के दौरान घोषणा की थी कि सहरसा से एक नई श्रमिक ट्रेन शुरू की जाएगी। उन्होंने पीएम को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे गुजरात और महाराष्ट्र में भी यही घोषणा करें कि गुजरात से तमिलनाडु के लिए श्रमिक ट्रेन शुरू की जाएंगी। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पता है कि अगर वे गुजरात में ऐसी घोषणा करेंगे तो कोई उन्हें वोट नहीं देगा। पीएम मोदी बिहार के भी प्रधानमंत्री हैं और गुजरात के भी है लेकिन गुजरात को गिफ्ट सिटी, सोलर पार्क, बुलेट ट्रेन दी गई और बिहार को सिर्फ श्रमिक ट्रेन दी गई, ऐसा भेदभाव क्यों? उन्होंने कहा कि जन सुराज और प्रशांत किशोर का साफ कहना है कि बिहार को ऐसी ट्रेनों की जरूरत नहीं है जिसमें हमारे बच्चे जानवरों की तरह बैठकर दूसरे राज्यों में काम करने जाएं, बिहार को अब बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की जरूरत है।


प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी बड़ा ऐलान किया और कहा कि जन सुराज पार्टी से स्वच्छ छवि वाले लोगों को ही टिकट मिले, इसके लिए जन सुराज हर संभव प्रयास करेगा। लेकिन जिस तरह हर प्रक्रिया में कोई न कोई खामी होती है, उसी तरह अगर जन सुराज से भी कोई गलत व्यक्ति टिकट पा जाता है तो प्रशांत किशोर जनता से उसे वोट न देने की अपील करते हैं। 


उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश में UPSC बहुत लंबी और कठिन प्रक्रिया के माध्यम से लाखों बच्चों में से IAS, IPS का चयन करता है, लेकिन क्या संघ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित सभी आईएएस, आईपीएस अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहे हैं? जन सुराज का साफ मानना है कि सभी 243 सीटों पर स्वच्छ छवि वाले लोगों को चुनाव जीतना चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों। जन सुराज का एक ही उद्देश्य है कि बिहार जीतना चाहिए।