ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

Home / politics / Bihar Politics: 2024 खत्म होते ही बिहार से NDA की विदाई तय,...

Bihar Politics: 2024 खत्म होते ही बिहार से NDA की विदाई तय, राघोपुर में तेजस्वी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

28-Dec-2024 06:12 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव आज राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। राघोपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन परिसर में उन्होंने राजद की सदस्यता दिलायी और लालू प्रसाद यादव के हाथों को मजबूत करने की अपील की। तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे बिहार में एक करोड़ आरजेडी का सदस्य बनाया जाएगा। 


नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार राघोपुर के लोगों के साथ सौतेला रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार बनेगी तो माई बहन मान योजना के तहत सभी महिलाओं को प्रत्येक माह खाते में ₹2500 दिया जाएगा। ₹400 मिलने वाले वृद्धा और विकलांग पेंशन को ₹1500 किया जाएगा। प्रत्येक परिवार के सदस्यों को 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो राघोपुर में कुछ भाइयों ने कहा कि यहां डिग्री कॉलेज नहीं बनेगा। हमारी सरकार ने डिग्री कॉलेज एवं सर्किट हाउस के लिए सिक्स लाइन पुल के पास जमीन भी चिन्हित कर दिया। लेकिन बीजेपी वालों ने फाइल रोक कर रखी है। उन्होंने कहा कि बिदुपुर के जमींदारी घाट पर पीपा पुल का निर्माण कार्य भी बीजेपी वालों के द्वारा रोका गया है। कौन है पुल बनाने वाले मंत्री विजय सिन्हा। इस दौरान तेजस्वी यादव ने भविष्यवाणी कर दी है कि साल 2024 खत्म होते ही बिहार से एनडीए की विदाई हो जाएगी। 


सभी राघोपुर के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन सर्वे और दाखिल खारिज में भ्रष्टाचार हो रहा है। स्मार्ट मीटर और बिजली बिल से राघोपुर ही नहीं पूरे बिहार की जनता त्रस्त है। वह लोग घर-घर में लड़ाई लगवाने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार थी तो युवाओं को ₹500000 नौकरी दी गई वहीं तीन लाख नौकरी प्रक्रियाधीन है। 


उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों को पुलिस से पिटवा रही है। बिहार में परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2025 में महागठबंधन की सरकार बनेगी। तेजस्वी यादव ने मोहनपुर एवं मलिकपुर में लोगों को पार्टी का सदस्यता दिलायी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।