बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
14-Apr-2025 01:57 PM
By First Bihar
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि यह देश किसी एक जाति और किसी एक धर्म के लोगों का नहीं है, इस देश में जो रहते हैं, उन सभी का यह देश है।
सीवान के बोर्ड मिडिल मैदान, महाराजगंज में “निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा-3.0 सरकार बनाओ अधिकार पाओ“ अभियान के तहत विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि आज बिहार के युवकों को काम के अभाव में अन्य राज्यों में जाकर काम करना पड़ता है, लेकिन इस पर कोई बात नहीं करता है।
उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा लालू यादव की विचारधारा सामाजिक न्याय के रास्ते पर चल रही है। आज हम संघर्ष के रास्ते पर चलकर आगे बढ़ रहे हैं। हमारी पार्टी की सोच है कि सभी वर्गों को सम्मान मिले। 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी ने कहा कि हम लोग कुर्सी के पीछे भागने वाले नहीं हैं, हमारा मकसद बिहार का विकास है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हम विकास के लिए काम करेंगे।
मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि पहले-दूसरे कार्यकाल में काफी काम किया, लेकिन उसके बाद वे अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सियासी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन 11 साल में उन्होंने 22 करोड़ छोड़िए, 22 लाख युवाओं को नौकरी नहीं दे सके।
सहनी ने कहा कि हमारा देश आज बहुत पीछे चल गया है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार के विकास के लिए सोचिए और वीआईपी को मजबूत कीजिए।