बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
16-May-2025 02:48 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं तो वहीं छोटे दलों ने अधिक से अधिस सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अपने सहयोगी दलों पर दवाब बनाना शुरू कर दिया है। एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रामविलास) का भी सियासी ड्रामा शुरू हो चुका है।
दरअसल, 16 मई को पटना में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रामविलास) की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई। इस बैठक में पार्टी की तरफ से कई प्रस्तावों को पारित किया गया है। पार्टी की तरफ से लाए गए प्रस्तावों में एक प्रस्ताव काफी अहम है। प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि लोजपा(रामविलास) स्वतंत्र पहचान के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपनी भागीदारी निभाएगी।
बिहार प्रदेश लोजपा(रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि, प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पारित्त सभी प्रस्ताव पार्टी की राजनीतिक दिशा को स्पष्ट करते हैं। लोजपा (रामविलास) के बिहार विधानसभा चुनाव 2025 स्वतंत्र पहचान के साथ चुनाव लड़ने के प्रस्ताव पारित करने के बाद यह माना जा रहा है कि चिराग की पार्टी ने बिहार में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
माना जा रहा है कि एनडीए में रहते हुए स्वतंत्र पहचान के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा कर चिराग पासवान की पार्टी बीजेपी के ऊपर दवाब बनाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि एनडीए में बीजेपी के कोटे से शामिल छोटे दलों का यह पुराना ड्रामा रहा है। जब भी चुनाव आते हैं तो वह अधिक से अधिक सीटें पाने के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स का रास्ता अपनाते हैं। अब जब बिहार में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है तो फिर से वही सियासी ड्रामा शुरू हो गया है।